West Bengal Assembly Election 2026

दीवानगी या पागलपन! विराट कोहली की बल्लेबाजी देखने 7 घंटे साइकिल चला कर कानपुर पंहुचा लड़का

Virat Kohli Crazy Fan: उत्तर प्रदेश के उन्नाव से जुनून और समर्पण की एक कहानी सामने आ रही है. जहां 15 वर्षीय स्कूली छात्र कार्तिकेय ने बड़ा कारनामा कर दिखाया है. कानपुर में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच में विराट कोहली की बल्लेबाजी देखने के लिए वह 58 किलोमीटर साइकिल चलाकर गया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Credit: SM
Anubhaw Mani Tripathi

India vs Bangladesh: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो उन्नाव के एक लड़के का है जो भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट मैच देखने के लिए साइकिल से उन्नाव से कानपुर पहुंचा था. बता दे, उन्नाव से कानपुर की दूरी 58 किलोमीटर है. ये दूरी तय करने के लिए उस लड़के को 7 घंटे लगे. जानकारी के अनुसार वो सुबह के अंधेरे में साइकिल से निकला और 11 बजे कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम पहुंचा .

 

वही अगर इस मैच की बात करें तो खराब रोशनी के कारण पहले दिन का मैच छोटा हो गया और बांग्लादेश ने 107-3 का स्कोर बनाया था.इस मैच को रद्द  कर दिया गया और सीरीज में 1-0 से आगे चल रहे भारत ने मौसम खराब होने के बाद भी फील्डिंग करने का फैसला किया और रोहित शर्मा का ये फैसला सही  साबित हुआ.

ये है मैच की स्थिति

उन्होंने ओपनर जाकिर हसन को शून्य पर आउट किया और शादमान इस्लाम को 24 रन पर एलबीडब्लू आउट किया.कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 31 रन बनाए और मोमिनुल हक के साथ मिलकर पारी को संभाला और पहले सत्र के शेष समय में 51 रन जोड़े. हालांकि, भारत के मैच के हीरो रविचंद्रन अश्विन ने लंच के बाद साझेदारी को तोड़ा. जिन्होंने शुरुआती जीत में बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया था .