Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

पेट के आगे भूल गए वफादारी, जिंदा रहने के लिए 28 कुत्तों ने खा डाली मालिक की टांग

Viral News: बैंकॉक से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक घर में मालिक की मौत के बाद कुत्तों ने उसकी टांग खाकर अपनी जान बचाई. यह मामला थाईलैंड के खलोंग सैम वा जिले का बताया जा रहा है. पुलिस को जब मामले की जानकारी हुई तब वह वहां पहुंची. घर में मौजूद कुत्तों को एक एनिमल वेलफेयर समूह को सौंपा गया है.

Social Media
India Daily Live

Viral News: पेट की भूख मिटाने के लिए इंसान, पशु, पक्षी क्या नहीं करते हैं. बैंकॉक से एक ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है. यहां एक घर में 28 कुत्ते अपने मरे हुए मालिक का पैर खाकर जिंदा बचने में कामयाब रहे.  खलोंग सैम वा जिले में रेस्क्यू डिपार्टमेंट ने 28 कुत्तों को जिंदा बचा लिया. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 62 साल के अट्टापोल चारोएनपिथक की मृत्यु होने के बाद कुत्ते उसकी बाईं टांग चबाकर जीवित रहने में सफल रहे. 

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की खबर के अनुसार, पड़ोसियों ने बताया कि उन्होंने अट्टापोल को कई दिनों से नहीं देखा था. उन्होंने कहा कि अट्टापोल हर रोज अपनी कार से स्थानीय बाजार जाते थे. उन्होंने बताया कि उन्होंने  अट्टापोल के घर की घंटी बजाई, लेकिन लाइटें जलने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई. इसकी जानकारी जब पुलिस को दी गई, तब वे वहां पहुंचे. अट्टापोल के घर के हालात देखकर पुलिस दंग रह गई. वहां पुलिस ने घर के मालिक का शव पाया. पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. 

 

फाउंडेशन ने लोगों से क्या कहा?

साल 2021 में अट्टापोल के कई जानवरों की मौत के बाद  द वॉयस फ़ाउंडेशन ने कई कुत्तों को वापस बुला लिया था. हालांकि अट्टापोल के आग्रह के बाद समूह ने उन्हें वापस कर दिया था. इस दौरान उन्होंने समूह से कहा था कि उनकी मौत के बाद कुत्तों को वापस लिया जा सकता है. फाउंडेशन ने कहा कि अगर कोई बचाए गए कुत्तों में से किसी को गोद लेना चाहता है तो वह उससे संपर्क कर सकता है.