IPL 2026

दूसरे बेटे के लिए छठी बार गर्भवती हुई राजस्थान की 22 साल की महिला, डॉक्टर ने जताई चिंता

इस वीडियो को बरौत के स्पंदन अस्पताल में कार्यरत प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रज्ञा तोमर ने शेयर किया है. डॉक्टर गर्भवती महिला से कहती हैं कि क्या तुम्हें पता है कि बेटे की चाहत में बार-बार गर्भवती होने से तुम्हारे शरीर पर क्या असर पड़ेगा?

X
Sagar Bhardwaj

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की एक प्रसूति रोग विशेषज्ञ ने अपने क्लीनिक से एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि राजस्थान की एक 22 साल की गर्भवती महिला डॉक्टर के पास आती है और वह डॉक्टर को बताती है कि उसके पांच बच्चे पहले ही हो चुके है और वह अब छठा बच्चा पैदा करना चाहती है क्योंकि उसके घरवालों को एक और बेटा चाहिए.

इस वीडियो को बरौत के स्पंदन अस्पताल में कार्यरत प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रज्ञा तोमर ने शेयर किया है. डॉक्टर गर्भवती महिला से कहती हैं कि क्या तुम्हें पता है कि बेटे की चाहत में बार-बार गर्भवती होने से तुम्हारे शरीर पर क्या असर पड़ेगा?

डॉक्टर तोमर के पूछने पर महिला बताती है कि उसका 15-16 साल की उम्र में बाल विवाह हुआ था और उसके पहले से ही 5 बच्चे हैं और अब 22 साल की उम्र में वह 5 महीने की गर्भवती है क्योंकि उसे एक और बेटा चाहिए. महिला ने बताया कि उसकी 5 लड़कियां हैं और एक लड़का है.

इतनी कम उम्र में इतनी बार गर्भवती होने पर डॉ. तोमर महिला से पूछती हैं कि तुम लोग गर्भनिरोधक इस्तेमाल नहीं करते और तु्म्हें इतने बच्चे क्यों चाहिए?

इस पर महिला कहती है कि उसके लगातार बेटियां हो रही थीं, उसने कहा कि उसके एक लड़का भी है लेकिन उसे एक और लड़का चाहिए. जब डॉक्टर पूछती हैं कि तुम्हें एक और लड़का क्यों चाहिए इस पर महिला का पति कहता है कि एक बेटे से क्या होगा कम से कम दो बेटे होने चाहिए. यही नहीं उसने यह भी कहा कि भविष्य में जितने हाथ होंगे उतने ही कमाने वाले भी होंगे.

परामर्श के दौरान, डॉक्टर ने पता लगाया कि महिला को चक्कर आना और सांस लेने में परेशानी की समस्या थी. डॉक्टर ने दंपति को समझाया कि गर्भधारण करते समय अंतर होना चाहिए. उन्होंने महिला को अपने शरीर के साथ खिलवाड़ ना करने की भी चेतावनी दी.