Viral video: 'डायन' ने झाडू पर बैठकर की पैराग्लाइडिंग, वीडियो देखकर आत्मा कांप जाएगी
एक महिला का वीडियो इंटरनेट पर वायरल है. इस वीडियो में महिला डायन की पोशाक पहने झाड़ू पर सवार होकर पैराग्लाइडिंग करती नजर आ रही है.
Viral video: अगर आपने 'हैरी पॉटर' फिल्म देखी है, तब तो आपको ये झाड़ू और पोशाक जरूर याद होगी. जादुई टोपी, लॉन्ग कोट और उसके साथ जादुई झाड़ू सब कुछ 'हैरी पॉटर' की याद दिलाता है. इसी से प्रेरित होकर एक महिला का वीडियो इंटरनेट पर वायरल है. इस वीडियो में महिला 'डायन' की पोशाक पहने झाड़ू पर सवार होकर पैराग्लाइडिंग करती नजर आ रही है.
'हेलो दीदी' के नाम से मशहूर एक पैराग्लाइडर और इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसेर 'वांडी वांग' अपने नए वीडियो से चर्चे में आ गई हैं. इस वीडियो में उन्होंने एक चुड़ैल की पोशाक में पैराग्लाइडिंग की है. इस ड्रेस के साथ महिला ने झाड़ू भी ली हुई है. यह पोशाक चुड़ैलों और जादूगरों की मनमौजी दुनिया की याद दिला रही है.
क्रिएटिव अंदाज ने जीता लोगों का दिल
वीडियो में, वांग हवा में उड़ते हुए पूरे आत्मविश्वास के साथ झाड़ू को पकड़े हुए हैं, मानों ऐसा लग रहा हो कि वो झाड़ू के सहारे ही उड़ रहीं हों. इस हैरतअंगेज कारनामे के बाद वांग मजाकिया अंदाज में कहती हैं कि, 'आज, मैं सभी पैराग्लाइडिंग के पेशेवरों को अपनी ओर आकर्षित करने जा रही हूं. मैं पैराग्लाइडिंग जानती हूं, मैं उन्हें हरा नहीं सकती, लेकिन मैं इस गैप को कम कर सकती हूं। हाहाहा, मैं सीधे नीचे उड़ जाऊँगी.'
सोशल मीडिया पर छाई ये अनोखी उड़ान
चुड़ैल की पोशाक में ये रचनात्मक स्टंट वांग की हरकतों में पहली कोशिश नहीं थी. इससे पहले भी वो अलग-अलग पोशाक में अलग जगहों पर इस तरह के स्टंट कर चुकी हैं. पिछली पोस्ट में, उसने घोषणा की, "असली चुड़ैल यहाँ है," जिससे उसकी छवि एक आसमानी जादूगरनी के रूप में और मजबूत हो गई.
लड़की का वीडियो वायरल
लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, और अब इस वीडियो पर हजारों की संख्या में व्यूज़ भी आ चुके हैं. लोग न केवल उसकी हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं, बल्कि उसके रचनात्मक आइडिया को भी सराहा जा रहा है. यह अनोखी पैराग्लाइडिंग न केवल मजेदार थी, बल्कि इसमें एक अनोखे संदेश का भाव भी छुपा था कि हमें जीवन में हमेशा कुछ नया और अलग करने की कोशिश करनी चाहिए.