यूपी पंचायत चुनाव से पहले गायब हुए 3.38 करोड़ वोटर!
उत्तर प्रदेश में वोटर लिस्ट को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है. पंचायत, शहरी निकाय और विधानसभा की मतदाता सूचियों के आंकड़ों में करीब 3.38 करोड़ का अंतर बताया जा रहा है.
UP Voter Name Discrepancy: उत्तर प्रदेश में वोटर लिस्ट को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है. पंचायत, शहरी निकाय और विधानसभा की मतदाता सूचियों के आंकड़ों में करीब 3.38 करोड़ का अंतर बताया जा रहा है. इस अंतर के बाद चुनाव आयोग ने तीनों वोटर लिस्ट का मिलान कराने का फैसला किया है. इसका उद्देश्य उन योग्य मतदाताओं की पहचान करना है, जिनका नाम विधानसभा की वोटर लिस्ट में दर्ज नहीं है.
जानकारी के मुताबिक, यूपी की पंचायत चुनाव वाली वोटर लिस्ट में करीब 12.58 करोड़ मतदाता दर्ज हैं. वहीं, ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों की वोटर लिस्ट में लगभग 10.20 करोड़ नाम हैं. यानी दोनों सूचियों में करीब 2.38 करोड़ का अंतर है. शहरी निकायों की सूची में भी अंतर सामने आया है.