FIFA World Cup 2026

राम मंदिर चंदा चोरों की आई शामत, गिरफ्तारी के बाद अब घर पर चलेगा बाबा का बुलडोजर!

राम मंदिर के चंदे के साथ हेराफेरी कर करोड़ों रामभक्तों की आस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ योगी सरकार कड़ी कार्रवाई कर रही है. आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है और अब उनके घरों पर बुलडोजर एक्शन की तैयारी भी चल रही है.

Sagar Bhardwaj

राम मंदिर चंदा हेराफेरी के मुद्दे ने तूल पकड़ लिया है. देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के रामभक्तों की आस्था को इस मुद्दे से गहरी ठेस लगी है. हालांकि अगले साल उत्तर प्रदेश होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले विपक्ष इस मामले को बड़ा मुद्दा बनाने की पूरी कोशिश कर रहा है लेकिन विपक्ष भूल गया है कि इस समय यूपी की कमान योगी बाबा के हाथ में हैं. बिना किसी धर्म या जाति से ऊपर उठकर योगी सरकार रामभक्तों की आस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है. आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है और अब उनके घरों पर बुलडोजर एक्शन की तैयारी भी चल रही है. देखें आरोपियों के खिलाफ योगी बाबा के बुलडोजर एक्शन पर हमारी विस्तृत रिपोर्ट....