Tamil Nadu Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

ले डूबी आशिकी! प्यार के चक्कर में यूपी पुलिस के CO का हुआ नाश, फिर बन सकते हैं सिपाही

UP DSP Demoted: निदा फाजली का एक शेर है...ये इश्क नहीं आसां..बस इतना समझ लीजे..इक आग का दरिया है और डूब के जाना है...इश्कबाजी की कुछ ऐसी कहानी यूपी के उन्नाव से सामने आई है...जहां डीएसपी साहब पर इश्क का ऐसा भूत चढ़ा, कि उन्हें इसकी कीमत कांस्टेबल बनकर चुकानी पड़ी...आखिर उन्नाव के DSP कृपा शंकर कनौजिया को डीएसपी से क्यों सिपाही बना दिया गया...कैसे एक पुलिस अधिकार का पत्नी और गर्लफ्रेंड के चक्कर में डिमोशन हो गया..और उन्हें कांस्टेबल बना दिया गया...पूरी कहानी आपको एक रिपोर्ट के जरिए दिखाते हैं..

India Daily Live

UP DSP Demoted: उत्तर प्रदेश पुलिस ने पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) कृपा शंकर कन्नौजिया को कांस्टेबल के पद पर डिमोट कर दिया है, क्योंकि वह तीन साल पहले एक महिला कांस्टेबल के साथ होटल में पकड़े गए थे.

पूर्व में उन्नाव में बीघापुर के सर्किल ऑफिसर (सीओ) के पद पर कार्यरत, उन्हें अब गोरखपुर में 26वीं प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी (पीएसी) बटालियन में फिर से नियुक्त किया गया है. कन्नौजिया की मुश्किलें तब शुरू हुईं जब जुलाई 2021 में छुट्टी लेने के बाद वह 'लापता' हो गए.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, कनौजिया ने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए छुट्टी मांगी थी, लेकिन घर जाने के बजाय वह एक महिला कांस्टेबल के साथ कानपुर के एक होटल में चले गए. इस दौरान उन्होंने अपने निजी और आधिकारिक दोनों मोबाइल नंबर बंद कर दिए, जिससे संदेह पैदा हुआ.