अयोध्या में मछली भोज पर सियासी घमासान, बीजेपी के निशाने पर कांग्रेस

अयोध्या में सावन के दौरान आयोजित मछली भोज को लेकर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने हैं. बीजेपी ने कांग्रेस पर धार्मिक भावनाओं के अपमान का आरोप लगाया है, जबकि अजय राय ने कार्यक्रम से खुद को अलग बताते हुए बीजेपी पर निषाद समाज के अपमान का आरोप लगा रहे हैं.

Shanu Sharma

अयोध्या में मछली भोज को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई है. सावन के महीने में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस पर सवाल उठाए हैं. बीजेपी का कहना है कि भगवान राम की नगरी अयोध्या में सावन के दौरान ऐसा आयोजन धार्मिक भावनाओं से जुड़ा संवेदनशील मुद्दा है.

कांग्रेस नेता अजय राय ने विवाद पर सफाई देते हुए कहा कि वह केवल कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. उनके मुताबिक, मछली खिलाने का कार्यक्रम निषाद समाज की ओर से आयोजित किया गया था. उन्होंने बीजेपी पर निषाद समाज का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि समाज उसे कभी माफ नहीं करेगा. अजय राय ने यह भी कहा कि यदि उनकी मछली खाते हुए तस्वीर सामने आए तो वह इस्तीफा देने को तैयार हैं. हालांकि कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने विवाद को बचकाना बताया और कहा कि निषाद समाज में मछली खाना सामान्य बात है. इस मुद्दे को और भी ज्यादा बेहतर तरीके से समझने के लिए पूरा वीडियो देख सकते हैं.