West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 Tamil Nadu Assembly Election 2026

बांग्लादेश में पिस रहे हिंदू, देश में हो रही राजनीति? CM योगी ने किसकी खोल दी पोल

CM Yogi: सीएम योगी ने 14 अगस्त को लखनऊ के एक कार्यक्रम में :बांग्लादेश में हिंदुओं के ऊपर हो रहे अत्याचार को लेकर कहा कि जो 1947 में पाकिस्तान में हुआ था वही आज बांग्लादेश में हो रहा है.

India Daily Live


CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  बांग्लादेश में जारी हिंसा को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा है. उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए पहले भी कहा था कि जब भी हिंदुओं की बात होती है तो ये अपना मुंह बंद कर लेते हैं. इनके मुंह से आवाज ही नहीं निकलती. सीएम योगी ने 14 अगस्त को बोलते हुए कहा कि बांग्लादेश के 1 करोड़ हिंदू चिल्ला चिल्ला के अपने आपको अपनी स्मिता को बचाने की गुहार लगा रहे हैं. जो 1947 में पाकिस्तान में हुआ था वही आज पूर्वी पाकिस्तान और वर्तमान के बांग्लादेश में हो रहा है.     

यूपी की राजधानी लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि विभाजन की त्रासदी हमें तमाम बाते याद दिलाती हैं. उन्होंने कहा  आखिर क्या कारण था कि दुनिया का एक सनातन राष्ट्र हजारों-हजार वर्षों से एक भारत रहा हो.  फिर विदेश आक्रांताओं ने हमारी संस्कृति को नष्ट कर दिया. 

सीएम योगी ने कांग्रसे पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने स्वतंत्र भारत को ऐसा नासूर दे दिया जो आज भी आतंकवाद, उग्रवाद के रूप में देश को दंश रहे हैं.