IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

बुलडोजर चले, फांसी की सजा हो...मोईद खान पर भड़के महंत राजू दास

हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने 12 साल की नाबालिग से हुए सामुहिक दुष्कर्म पर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि इस मामले में जो दीषी हैं उन्हें कठोर सजा मिलनी चाहिए. आरोपी मोईद खान को फांसी की सजा होनी चाहिए.

India Daily Live

उत्तर प्रदेश की पावन नगरी अयोध्या से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है जहां एक सपा नेता मोईद खान ने एक 12 साल की नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बना लिया. बच्ची के साथ हुई इस दरिंदगी का खुलासा तब हुआ जब बच्ची गर्भवती हो गई. आरोपी मोईद खान ने बच्ची को एक बेकरी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया. 

हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने इस मामले पर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि पहले तो मैं योगी आदित्यनाथ को साधुबाद देता हूं कि उन्होंने इसपर सदन में बहस किया. हालांकि मैं प्रियंका गांधी से सवाल करना चाहता हूं कि प्रियंका गांधी पीडित से मिलने कोई नहीं आईं. दलित बच्ची के साथ सामुहिक बालत्कार हुआ और राहुल गांधी ने इसपर कुछ नहीं बोला.

महंत राजू दास ने कहा इस मामले में अधिकारी भी दोषी हैं. उन्होंने समय पर कार्रवाई नहीं की. सवाल उनपर भी उठता है. उन्होंने मांग सीएम योगी से मांग की है कि मोईद खान जैसे हैवान को फांसी की सजा दिलाएं. दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई  होनी चाहिए. उनके घरों पर बुलडोजर चलना चाहिए.