Asian Games 2026

शाही मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन से पहले उज्जैन में तनाव, मस्जिद के बाहर जुटी भीड़

उज्जैन में शाही मस्जिद के कथित बाधक हिस्से को हटाने की कार्रवाई से पहले तनाव बढ़ गया है. मुस्लिम समाज के लोग देर रात से मस्जिद के बाहर मौजूद हैं. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है.

Meenu Singh

उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने की प्रस्तावित कार्रवाई से पहले माहौल तनावपूर्ण हो गया है. देर रात से बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मस्जिद के बाहर जमा रहे और कार्रवाई का विरोध करते दिखे. स्थिति को देखते हुए पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है. भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बावजूद मौके पर लगातार तनातनी बनी हुई है. प्रशासन की कार्रवाई को लेकर लोगों की निगाहें अब आगे के घटनाक्रम पर टिकी हैं.

जैसे-जैसे समय बीत रहा है, मौके पर तनाव भी बढ़ता दिखाई दे रहा है. प्रशासन की ओर से स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है. पुलिस लगातार इलाके में निगरानी बनाए हुए है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति को रोका जा सके.