IND vs CAN: आखिर कैसी है Florida की पिच, मैच होगा या नहीं? जानें सब कुछ
T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 का 33वां मुकाबला भारत और कनाडा के बीच होना है. टीम इंडिया का ग्रुप स्टेज का ये आखिरी मैच है. वो पहले ही सुपर 8 में एंट्री कर चुकी है. कनाडा की टीम पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप खेल रही है. भारत से उसका मैच इससे पहले कभी नहीं हुआ. दोनों पहली बार एक दूसरे के खिलाफ खेलती दिखेंगी. टी20 में कनाडा अब तक 58 टी-20 इंटरनेशनल में से 30 जीते हैं, जबकि उसे 25 में हार मिली है. 2 मैच टाई रहे. एक का नतीजा नहीं निकला.

कैसी होगी फ्लोरिडा की पिच रिपोर्ट?
भारत और कनाडा के बीच फ्लोरिडा में मुकाबला होना है, जहां अब तक 16 टी20 मैच हुए हैं, जिनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 9 में जीत दर्ज की है. पिछले कुछ दिनों से यहां भारी बारिश हो रही है. इसलिए मैच होगा या नहीं इस बारे में कोई अपडेट नहीं है. मान लीजिए अगर मैच हुआ तो पिच में नमी रहेगी इस वजह से जो भी टीम टॉस जीतेगी वो चेज करना पसंद करेगी.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या , विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल/शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज.
कनाडा- साद जफर (कप्तान), एरोन जॉनसन, दिलन हेइलिगर, दिलप्रीत बाजवा, जेरेमी गॉर्डन, कलीम सना, नवनीत धालीवाल, निकोलस किर्टन, परगट सिंह, रविंदरपाल सिंह और श्रेयस मोव्वा.