IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

T20 World Cup के खर्चीले गेंदबाज, जिन्होंने एक ओवर में लुटाए सबसे ज्यादा रन, कौन है नंबर 1

इस वीडियो में हम आपके लिए उन 4 गेंदबाजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने टी20 विश्व कप के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन खर्च किए हैं.

Bhoopendra Rai


Most runs conceded in an over in T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2024 का आगाज हो गया है. इस सीजन के पहले मुकाबले में अमेरिका ने कनाडा को 7 विकेट से हराकर जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया है. इस मैच में कनाडा के तेज गेंदबाज जेरेमी गॉर्डन ने अपने 1 ओवर में 33 रन लुटा दिए. इसके साथ ही वे टी20 विश्व कप इतिहास में अपने 1 ओवर में सबसे ज्यादा रन देने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं. इस वीडियो में हम आपके लिए उन 4 गेंदबाजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने टी20 विश्व कप के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन खर्च किए हैं. 

टी20 विश्व कप में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले गेंदबाज

  • स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड) 2007 के टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ 36 रन.
  • जेरेमी गॉर्डन (कनाडा)- 2024 में अमेरिका के खिलाफ 33 रन दिए.
  • इजातुल्लाह दौलतजाई (अफगानिस्तान) - 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ 32 रन.
  • बिलावल भट्टी (पाकिस्तान)- 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 30 रन लुटा दिए थे.