IPL 2024: Online Ticket खरीदने पर खाली हो सकता है अकाउंट, भूलकर भी न करें ये गलती

Online Ticket Fraud: अगर आप ऑनलाइन IPL की टिकट खरीदते हैं? तो सावधान रहें, क्योंकि एक गलती आपका अकाउंट खाली कर सकती है. कुछ ऐसा ही बेंगलुरु की एक महिला के साथ हो गया. उसके बैंक खाते से 86,000 रुपए उड़ गए.

India Daily Live
 

Online Ticket Fraud: ये तो हम सभी जानते हैं कि जब भी कोई बड़ा इवेंट आता है तो हैकर्स एक्टिव हो जाते हैं. अब IPL को लेकर एक बड़ा स्कैम सामने आया है. एक महिला ने फेसबुक के जरिए IPL की टिकट खरीदने की कोशिश की और 86,000 रुपये गंवा दिए. यह मामला बेंगलुरु का है. ऑनलाइन स्कैम के बारे में लोगों को कई बार सतर्क किया जाता है, लेकिन फिर भी लालच भारी पड़ ही जाता है. चलिए जानते हैं कि महिला के साथ आखिर हुआ क्या था.