ईरान-अमेरिका डील पर टिकी दुनिया की नजरें, क्या इजरायल बनेगा सबसे बड़ी बाधा?
अमेरिका और ईरान के बीच समझौता लगभग फाइनल हो चुका है. अगर दोनों देश इस समझौते को मान लेते हैं तो दुनिया में शांति आ सकती है. लेकिन इस पूरे मामले में इजरायल अभी भी तैयार नजर नहीं आ रहा है.
दुनिया की निगाहें इस वक्त ईरान-अमेरिका डील पर टिकी हैं. अगर यह डील फाइनल हो जाती है तो मिडिल ईस्ट में बहुत कुछ बदल जाएगा. लेकिन अगर यह टूट जाती है तो पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था और आर्थिक सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है. माना जा रहा है कि यह डील लगभग तय हो चुकी है, लेकिन इसकी सबसे बड़ी चुनौती इजरायल को बताया जा रहा है.
डील तय होने के बाद दोनों देशों के बीच हमले रुक जाएंगे और समुद्री रास्ते भी साफ हो जाएंगे, लेकिन इजरायल इस समझौते के लिए अभी भी तैयार नहीं है. इजरायल ने साफ कहा है कि वह ऐसी किसी भी डील का समर्थन नहीं करेगा, जिसमें ईरान को छूट दी जाए. इस पूरे मुद्दे को और बेहतर तरीके से समझने के लिए आप इंडिया डेली का यह खास वीडियो देख सकते हैं.