अजीत डोभाल की बीजिंग यात्रा से क्यों 'खौफ' में है पाकिस्तान? जानें डिटेल्स

अजीत डोभाल की बीजिंग यात्रा भारत-चीन संबंधों के साथ पाकिस्तान के लिए भी बड़ी रणनीतिक चिंता बन गई है. सीमा विवाद पर डोभाल और वांग यी की 25वें दौर की बातचीत के बीच अगर दोनों देशों के रिश्तों में सुधार और सीमा पर शांति कायम होती है, तो पाकिस्तान का भारत के खिलाफ 'दो-मोर्चे पर युद्ध' वाला सामरिक गणित कमजोर पड़ सकता है.

Shanu Sharma

भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल इस समय बीजिंग यात्रा पर हैं. डोभाल की इस यात्रा का सबसे ज्यादा खौफ पाकिस्तान को है, ऐसा इसलिए क्योंकि पाकिस्तान को डर है कि इससे भारत और चीन के रिश्तों में सुधार आ सकते हैं और पाकिस्तान का रणनीतिक महत्व कम हो सकता है. डोभाल चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ सीमा विवाद पर 25वें दौर की विशेष प्रतिनिधियों की वार्ता में हिस्सा ले रहे हैं.  

2020 की गलवान घाटी की झड़प के बाद से भारत और चीन अपने रिश्तों को सामान्य करने की कोशिश कर रहे हैं. यदि दोनों देश सीमा पर शांति कायम कर लेते हैं, तो पाकिस्तान का 'दो-मोर्चे पर युद्ध' वाला सामरिक गणित फेल हो जाता है. बता दें कि डोभाल की यह यात्रा सितंबर 2026 में नई दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले हो रही है. इस सम्मेलन में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भारत आने की संभावना है. इस मुद्दे को और भी बेहतर तरीके से समझने के लिए आप इंडिया डेली के इस खास वीडियो को देख सकते हैं.