IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

Watch: मेजर राधिका सेन कौन हैं? आखिर UN क्यों देगा सम्मान

Major Radhika Sen: मेजर राधिका सेन को कल संयुक्त राष्ट्र में यूनाइटेड नेशंस मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द इयर अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा. उन्हें यह सम्मान UN के महासचिव एंतोनियो गुतारेस देंगे.

India Daily Live

भारतीय सेना की मेजर राधिका सेना को इस बार संयुक्त राष्ट्र की ओर सम्मानित किया जाएगा. कांगो में UP शांति टीम में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी अंतरराष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षक दिवस पर सम्मानित किया जा रहा है. इस बारे में मेजर राधिका सेन का कहना है कि भारत का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए बेहद सौभाग्य और सम्मान की बात है. इससे पहले, यह पुरस्कार पाने वाली इकलौती महिला मेजर सुमन गवानी हैं.

अब 30 मई को UN के महासचिव एंतोनियो गुतारेस उन्हें '2023 यूनाइटेड नेशंस मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द इयर अवॉर्ड' देंगे. इससे पहले, साल 2019 में भारतीय सेना की मेजर सुमन गवानी को भी यही सम्मान मिला था. सुमन गवानी ने दक्षिण सूडान में चल रहे संयुक्त राष्ट्र के मिशन में काम किया था. अब मेजर राधिका दूसरी महिला अधिकारी बनने वाली हैं जो इस प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित होने वाली हैं.

मेजर राधिका सेना साल 1993 में हिमाचल प्रदेश में पैदा हुई थीं. वह साल 2016 में भारतीय सेना में शामिल हुई थीं. इससे पहले वह आईआईटी बॉम्बे से पढ़ाई कर चुकी हैं.