अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान के रॉकेट लॉन्चर को बनाया निशाना, फिर बढ़ा तनाव; क्या छिड़ने वाली है नई जंग?

करीब 30 दिन बाद अमेरिका और ईरान के बीच तनाव फिर चरम पर पहुंच गया है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिकी हमले में ईरान का रॉकेट लॉन्चर निशाना बना है. अमेरिका का दावा है कि लॉन्चर से समुद्री जहाजों और महत्वपूर्ण शिपिंग रूट को खतरा था.

Shanu Sharma

अमेरिका और ईरान के बीच करीब 30 दिन बाद एक बार फिर जंग का मोर्चा खुल गया है. इस बार तनाव केवल मिसाइल हमलों तक सीमित नहीं है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिका ने ईरान के एक रॉकेट लॉन्चर को निशाना बनाया है. अमेरिका का दावा है कि ईरानी सेना इस लॉन्चर के जरिए समुद्री जहाजों और महत्वपूर्ण शिपिंग रूट के लिए खतरा पैदा करने की तैयारी कर रही थी.

अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है. ऐसे में एक बार फिर मिडिल ईस्ट में तनाव तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है. होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है और यहां बढ़ता तनाव वैश्विक तेल आपूर्ति और समुद्री व्यापार को भी प्रभावित कर सकता है. आखिर अमेरिका ने ईरान के रॉकेट लॉन्चर को क्यों बनाया निशाना? ईरान की ओर से क्या जवाबी कार्रवाई हो सकती है? और होर्मुज में बढ़ते तनाव का दुनिया पर क्या असर पड़ेगा? इन सभी सवालों को विस्तार से समझने के लिए देखिए इंडिया डेली का यह खास वीडियो.