अमेरिका-इजरायल एक बार फिर बड़े हमले की कर रहे तैयारी? समझौते के लिए तैयार नहीं ईरान
अमेरिका-ईरान के बीच एक बार फिर से तनाव बढ़ गया है. ईरान ने मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया है, वहीं अमेरिका ने भी ईरान पर हमले शुरू कर दिए हैं.
अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा युद्ध एक बार फिर से बढ़ गया है. जिसका असर पूरे मिडिल ईस्ट पर पड़ रहा है. दोनों देशों के बीच अप्रैल महीने में युद्ध विराम के ऐलान के बाद तनाव कम हुआ था, लेकिन अब एक बार फिर दोनों देशों ने हमले शुरू कर दिए हैं. एक ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार शांति वार्ता की बात कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर ईरान पर हमला किया जा रहा है. जिसकी वजह से इस युद्ध को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है.
अमेरिका और इजरायल ने मिलकर इस युद्ध की शुरुआत की थी. मिल रही जानकारी के मुताबिक एक बार फिर से दोनों देश मिलकर ईरान पर हमले की तैयारी कर रहे हैं. हालांकि दुनिया के सामने ट्रंप अभी भी शांति दूत बनने का संदेश दे रहे हैं. वहीं ईरान ने साफ कहा है कि इस बार तेहरान युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार है. इस मुद्दे को और भी बेहतर तरीके से समझने के लिए आप इंडिया डेली के इस खास वीडियो को देख सकते हैं.