ईरान vs अमेरिका: ट्रंप की बड़ी धमकी, भारत पर कैसे ला सकता है महंगाई का महासंकट?

भारत की 80 से फीसदी ज्यादा तेल की आपूर्ति खाड़ी देशों से आती है. तेल की कीमत बढ़ने पर ट्रासपोर्ट महंगा होगा इसका सीधा असर आम आदमी की जेब में होगा. पूरा विश्लेषण देखने के लिए ये वीडियो देखना न भूलें.

Hemraj Singh Chauhan

मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव गहराता जा रहा है, इसका असर पूरी दुनिया में होने की उम्मीद है. भारत भी इससे अछूता नहीं रहेगा. अमेरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्ंप ने ईरान को खुले तौर पर सैन्य कार्रवाई की धमकी दी है. उनका कहना है कि अगर ईरान परमाणु समझौते पर वापस नहीं आया तो नतीजे गंभीर होंगे. खाड़ी क्षेत्र में पहले से ही मेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर, F-35 फाइटर जेट, रिफ्यूलिंग प्लेन और निगरानी विमान तैनात हैं.

कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि अमेरिका की तैयारी सिर्फ़ दिखावे की नहीं बल्कि सर्जिकल स्ट्राइक या उससे भी बड़े ऑपरेशन की है. वहीं ईरान के तेवर भी काफी तल्ख है. उनका कहना है वह हार्मुज जलडमरूमध्य  को बंद कर सकता है. आपको बता दें कि दुनिया का 20-25 फीसदी कच्चा तेल इसी रास्ते से गुजरता है.ऐसे में अगर ये रास्ता बंद हो जाता है तो पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू लेंगी. 

भारत को भी इसका भारी नुकसान होगा. क्योंकि हम 80 से फीसदी ज्यादा तेल की आपूर्ति खाड़ी देशों से आती है. तेल की कीमत बढ़ने पर ट्रासपोर्ट महंगा होगा इसका सीधा असर आम आदमी की जेब में होगा. पूरा विश्लेषण देखने के लिए ये वीडियो देखना न भूलें.