menu-icon
India Daily

अमेरिका-ईरान युद्ध में नया मोड़! ट्रंप ने बनाई आगे की रणनीति, अरब सागर में बढ़ेगी अमेरिकी ताकत?

अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष अब और गंभीर होता दिख रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप युद्ध के साथ-साथ आगे की रणनीति पर भी काम कर रहे हैं.

auth-image
Shanu Sharma

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा संघर्ष अब एक नए मोड़ की तरफ जाता नजर आ रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस युद्ध को खत्म करने के बजाय इसके बाद की प्लानिंग बनाने में जुट गए हैं. इसके लिए उन्होंने तीन बिंदुओं का मसौदा तैयार किया है. हालांकि अभी इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक ट्रंप अरब सागर में ईरान के खिलाफ अपनी पैठ बनाने की तैयारी कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी इस जंग में अपने कदम पीछे लेने के लिए तैयार नजर नहीं आ रहा है. 

अमेरिकी सेना द्वारा हाल में एक वीडियो भी साझा किया गया है, जिसमें ईरान के तेल जहाजों को निशाना बनाने का दावा किया गया है. दोनों देशों के बीीच चल रहा तनाव अब चरम पर पहुंचता जा रहा है. इस युद्द के बारे में और भी डिटेल्स जानने के लिए आप इंडिया डेली के इस खास वीडियो को देख सकते हैं.