क्या डर में है अमेरिका? SCO सम्मेलन से पहले क्यों भेजा राजदूत, संयुक्त बयान पर नजर
SCO शिखर बैठक से पहले बिश्केक में दुनिया के कई बड़े नेता जुटे थे. इसी बीच अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की मौजूदगी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं.
किर्गिजस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन बैठक आज शुरू हो गई. इस बैठक में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन समेत कई प्रमुख नेता शामिल हुए हैं. हालांकि इस बैठक के शुरू होने से पहले ही अमेरिका की ओर से भी एक अहम कूटनीतिक कदम उठाया गया है.
अमेरिका के नई दिल्ली में राजदूत और दक्षिण एवं मध्य एशिया में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रतिनिधि सर्जियो गोर बिश्केक पहुंच गए हैं. SCO और ब्रिक्स जैसे संगठनों को लेकर अमेरिका की सतर्कता के बीच सर्जियो गोर का यहां पहुंचना महत्वपूर्ण माना जा रहा है. ऐसे में अमेरिका के स्ट्रैटेजी को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. अब इस शिखर सम्मेलन के बाद आने वाले इस संयुक्त बयान पर सबकी नजरें टिकीं हैं. इस खबर को और भी बेहतर तरीके से समझने के लिए इंडिया डेली के इस खास वीडियो को देख सकते हैं.