रूस के 1100 किमी अंदर यूक्रेन का ड्रोन अटैक, 13 लोगों की मौत; 39 घायल

रूस-यूक्रेन जंग के बीच यूक्रेन ने रूस के तातारस्तान इलाके में ड्रोन हमला किया. निजनेकामस्क शहर में हुए हमले में 13 लोगों की मौत और 39 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है.

Shanu Sharma

रूस-यूक्रेन युद्ध में एक बार फिर दोनों देशों के बीच हमले तेज हो गए हैं. सोमवार को यूक्रेन ने रूस के तातारस्तान इलाके में ड्रोन से हमला किया. इस हमले में कम से कम 13 लोगों की जान चली गई. रूसी अधिकारियों के अनुसार, हमले में 39 लोग घायल हुए हैं. यह हमला तातारस्तान के निजनेकाम्स्क शहर में हुआ, जहां महत्वपूर्ण औद्योगिक और तेल से जुड़ी सुविधाएं मौजूद हैं. हमले के दौरान तेल शोधन संयंत्र समेत कई इलाकों को निशाना बनाए जाने की जानकारी सामने आई है.

यूक्रेन का यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब इससे ठीक पहले रूस ने यूक्रेन के कई हिस्सों में ड्रोन और मिसाइल हमले किए थे. इन हमलों में भी बड़ी संख्या में लोगों के मारे जाने और घायल होने की खबर सामने आई थी. दोनों देशों के बीच लगातार हो रहे जवाबी हमलों ने युद्ध की तीव्रता और बढ़ा दी है.इस मुद्दे पर पर और अधिक जानकारी के लिए आप इंडिया डेली के इस खास वीडियो को देख सकते हैं.