ईरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप प्रशासन का नया एक्शन! NATO को लग सकता है झटका, देखें पूरी रिपोर्ट
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप प्रशासन अब NATO अभियानों के लिए उपलब्ध कराए जाने वाले सैन्य संसाधनों में कटौती करने जा रही है.
दुनिया में चल रहे उथल-पुथल के बीच अब एक नया रिपोर्ट सामने आया है. जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि दुनिया का सबसे बड़ा सैन्य गठबंधन NATO अब अपने सबसे बड़े संगरक्षक के बिना कमजोर पड़ने जा रही है. रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि अमेरिका यूरोप से अपने सैन्य रक्षा संसाधन समटने की तैयारी में है.
अमेरिकी रिपोर्टों में यह दावा किया जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्र्रंप का प्रशासन NATO अभियानों के लिए उपलब्ध कराए जाने वाले लड़ाकू विमानों, समुद्री निगरानी विमानों, हावई ईंधन भरने वाले टैंकर की संख्या में बड़ी कटौती करने की तैयारी कर रहा है. अगर ऐसा होता है तो NATO पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है. इस विषय से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप इंडिया डेली के इस खास वीडियो को देख सकते हैं.