रूस का यूक्रेन पर ड्रोन हमला, कई इलाकों में लगी आग; पुतिन की बढ़ी चिंता
रूस और यूक्रेन के बीच लगातार जंग जारी है. इसी क्रम में बुधवार को यूक्रेन ने रूस पर अबतक का सबसे हमला कर के राष्ट्रपति पुतिन की चिंता बढ़ा दी है.
रूस ने मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात यूक्रेन के कई हिस्सों में ड्रोन से हमले किए. स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, हमलों में कम से कम सात लोग घायल हुए हैं. कीव, जाइटोमिर, जापोरिज्जिया और ओदेसा में कई इमारतों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचा है. कई जगह आग लगने की घटनाएं भी सामने आईं. यूक्रेन की राजधानी कीव में तीन लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है.
होलोसीइव्स्की जिले में एक गोदाम में आग लग गई, जबकि पेट्रोल स्टेशन और ऑफिस बिल्डिंग भी प्रभावित हुई. सोलोमियांस्की और डार्नित्स्की जिलों में रिहायशी इलाकों के पास ड्रोन का मलबा गिरा. जाइटोमिर क्षेत्र में एक कारोबारी परिसर पर हमले में दो लोग घायल हुए. वहीं जापोरिज्जिया में शॉपिंग सेंटर को नुकसान पहुंचा और करीब 6,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में आग फैल गई. आग बुझाने के दौरान संभावित हमलों के खतरे के चलते राहतकर्मियों को कई बार सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा. इस हमले ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की टेंशन बढ़ा दी है.