'मीडिल ईस्ट जंग की मार नहीं झेल पा रहा पाकिस्तान', देश में स्मार्ट लॉकडाउन का हुआ ऐलान

मीडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब पाकिस्तान में साफ नजर आ रहा है. ऊर्जा संकट के कारण पड़ोसी देश ने आंशिक प्रतिबंध लगाते हुए स्मार्ट लॉकडाउन का ऐलान किया है.

Shanu Sharma

मीडिल ईस्ट में चल रहे जंग के कारण पाकिस्तान की मुसीबत बढ़ गई है. उर्जा संकट की मार झेल रहा पाकिस्तान ने आंशिक रुप से प्रतिबंध लगाए गए हैं. इस दौरान कई नियमों में बदलाव किए गए हैं. रेस्टोरेंट, कैफे और बाजार को 10 बजे तक बंद करने का ऐलान किया गया है. इसके अलावा भी कई प्रतिबंध लगाए गए हैं. वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फाइनल वार्निंग दे दी है. उन्होंने रात 8 बजे तक की डेडलाइन दी है. उन्होंने कहा कि इसके बाद ईरान के पावरहाउस, पुल और तमाम चीजों को मिटा देंगे. 

ईरान और अमेरिका दोनों इस वक्त अपने कदम पीछे रखने के लिए तैयार नहीं है. ईरान की ओर से भी लगातार यही दावा किया जा रहा है कि हर हमले का मूंह तोड़ जवाब दिया जाएगा. हालांकि पाकिस्तान ने शुरुआत में इस जंग की मध्यस्थता करने की कोशिश की थी लेकिन वह सफल नहीं हो पाएं और जंग अब अपने सबसे आक्रमक रुप में आ गया है.