पाकिस्तान में लगातार बिगड़ रहे हालात! अब क्या करेंगे PM शहबाज?
पाकिस्तान की आर्थिक हालत लगातार खराब हो रही है. हालांकि पाकिस्तान के वजीरे आजम पर इसका कुछ खास प्रभाव पड़ता नजर नहीं आ रहा है. वहीं जनता में गुस्सा लगातार बढ़ रहा है.
IMF के टुकड़ों पर पल रहे पाकिस्तान की हालत बद से बदतर हो चुकी है. आतंकियों को पालने वाले इस देश का पर कर्ज का पहाड़ टूट पड़ा है. जनता दाने-दाने की मोहताज है लेकिन प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर के ठाठ में कोई कमी नजर नहीं आ रही है. जब पाकिस्तान की जनता अपनी ही सरकार से नाखुश है और भारत की तरक्की के कसीदे पढ़ रही है तो पाकिस्तान तिलमिला उठा है.
पाकिस्तान की खराब हालत और वहां की जनता का का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है. आज हम इस मुद्दे से जुड़ी जानकारी के बारे में इंडिया डेली के इस खास वीडियो में जानेंगे.