ईरान-अमेरिका तनाव में मध्यस्थ बनने की कोशिश, खुद संकटों से घिरा पाकिस्तान
पाकिस्तान इन दिनों एक अजीब स्थिति का सामना कर रहा है. आर्मी चीफ आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ खुद अपनी देश की समस्या को हल नहीं कर पा रहे हैं और दूसरे देशों में चल रहे विवाद को शांत कराने में जुटे हैं.
ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव के दौरान पाकिस्तान खुद को शांति दूत के रूप में पेश कर रहा है. लेकिन सच्चाई इससे काफी विपरीत है. पाकिस्तान अपने ही घर में फैलती आग को बढ़ने से नहीं रोक पा रहा है. एक तरफ पाक सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर और पाक पीएम शहबाज शरीफ अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान की तारीफ करते नजर आ रहे हैं, दूसरी तरफ बालूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा जैसे इलाके आतंक, विरोध और हिंसा की चपेट में हैं.
दुनिया में अब यह सवाल उठ रहा है कि जब खुद के घर में आग लगी हो तो दूसरे के मसलों को किस हद तक सही किया जा सकता है. पाकिस्तान के अंदर स्थिति बदलती जा रही है. इस मुद्दे को और भी बेहतर तरीके से समझने के लिए आप इंडिया डेली का यह वीडियो देख सकते हैं.