मिडिल ईस्ट में फिर शुरू हुआ 'तांडव', ईरान ने होर्मुज को बनाया 'परमाणु अस्त्र'; क्या करेंगे ट्रंप?

मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है. एक ओर ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अपना दबदबा बना रहा है, वहीं दूसरी ओर राष्ट्रपति ट्रंप ईरान के सुप्रीम लीडर से मिलने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं.

Shanu Sharma

मिडिल ईस्ट टेंशन एक बार फिर से बढ़ता जा रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हर दिन कोई न कोई नया बयान दे रहे हैं, लेकिन ईरान पर उसका असर न के बराबर पड़ रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भले ही ट्रंप अपना दावा कर रहे हैं, लेकिन ईरान ने साफ कहा है कि होर्मुज IRGC के कंट्रोल में ही रहेगा. ईरान के लिए होर्मुज इस समय असली परमाणु अस्त्र की तरह काम कर रहा है.

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप  की आवाज नरम पड़ रही है. उन्होंने मोजतबा खामेनेई से मिलने की भी इच्छा जाहिर की है. ट्रंप ने मोजतबा को एक समझदार सुप्रीम लीडर बताया है. वहीं ईरान अपनी शक्तियों का प्रदर्शन करने से थक नहीं रहा है. अप्रैल में हुए युद्धविराम के बाद एक बार फिर से तेहरान की ओर से इजरायल पर हमला किया गया. जिसके बाद इजरायल ने भी जवाबी कार्रवाई की है. जिसका असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है.