खतरे में मक्का? हूती हमले का इमरजेंसी अलर्ट, एयरबेस पर हमले में 13 नागरिक घायल
यमन के हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट जारी किया गया. सऊदी अधिकारियों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी.
हूती हमलों के बाद मंगलवार को सऊदी अरब के नेशनल अर्ली वार्निंग प्लेटफॉर्म के जरिए मक्का में आपात चेतावनी जारी की गई. सऊदी सिविल डिफेंस ने लोगों से ऊंची इमारतों से दूरी बनाए रखने की अपील की. यह मक्का में इस तरह का पहला इमरजेंसी अलर्ट बताया गया है. सिविल डिफेंस ने बाद में जानकारी दी कि तत्काल खतरा अब समाप्त हो गया है. इसके बावजूद लोगों से भीड़भाड़ वाली जगहों से दूर रहने और किसी भी घटना की तस्वीर या वीडियो नहीं बनाने को कहा गया. अधिकारियों ने लोगों से सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है. मिडिल ईस्ट में लगातार तनाव बढ़ता ही जा रहा है, ऐसे में इस विषय को और बेहतर तरीके से समझने के लिए आप इंडिया डेली के इस खास वीडियो को देख सकते हैं.