ईरान फिर बना रहा मिसाइल-ड्रोन की फैक्ट्री? अमेरिका की बढ़ी चिंता, जंग की दिशा पर बड़ा सवाल
ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के बीच तेहरान की मिसाइल और ड्रोन क्षमता को लेकर नई चिंताएं सामने आ रही हैं. युद्ध के बीच ईरान की सैन्य उत्पादन क्षमता फिर से रफ्तार पकड़ती है तो इसका असर पूरे मिडिल ईस्ट पर पड़ सकता है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि ईरान की बढ़ती सैन्य तैयारी आगे इस युद्ध की दिशा को किस तरह बदल सकती है.
दुनिया में जंग की आग बढ़ती जा रही है. एक तरफ ईरान है, जहां युद्ध की आग के बीच मिसाइल और ड्रोन की फैक्ट्री फिर से रफ्तार पकड़ रही है. जिस ईरान के ड्रोन को खत्म करने के दावे किए गए थे, वही ईरान एक बार फिर से अपनी शक्ति को मजबूत करने में जुटी है. यह बात अमेरिका के लिए चिंता का विषय है. यह सवाल कुछ मिसाइलों का नहीं है, सवाल यह है कि ईरान अगर फिर से तैयार हो जाता है तो इस युद्ध की दिशा क्या होगी? इस मुद्दे को और भी बेहतर तरीके से समझने के लिए आप इंडिया डेली के इस खास वीडियो को देख सकते हैं.