कदम वापस लेने को तैयार नहीं ईरान! क्या है मिडिल ईस्ट तनाव का समाधान?

मीडिल ईस्ट का युद्ध अभी थमता नजर नहीं आ रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अभी पांच दिनों के लिए युद्ध विराम का ऐलान किया है, वहीं ईरान अपने कदम वापस लेने के लिए तैयार नहीं है.

Shanu Sharma

मिडिल ईस्ट में उथल-पुथल जारी है. अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए हमलों को ईरान मुंह तोड़ जबाव दे रहा है. इतना ही नहीं ईरान की ओर से किसी भी समझौते की कोई बात नहीं की जा रही है. वहीं अभी के लिए डोनाल्ड ट्रंप ने अपने दो कदम वापस लेते हुए 5 दिनों के लिए युद्ध विराम का ऐलान किया है. वहीं ईरान दुनिया की सोच पर पानी डालते हुए लगातार जंग में डटा हुआ है. 

इस जंग में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई. इसके बाद ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी को भी मार गिराया गया. लेकिन ईरान फिर भी अपने कदम वापस लेने को तैयार नहीं है. मोजतबा खामेनेई ने सुप्रीम लीडर की पद संभाली और वहीं मोहम्मद बाकर जुलकद्र को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की जिम्मेदारी दी गई. इस जंग में ईरान और अमेरिका की स्थिति क्या है और इजरायल कहां है? इन सभी सवालों के जवाब के लिए आप इंडिया डेली के इसा खसा वीडियो को देख सकते हैं.