काम नहीं आ रही ट्रंप की चालाकी! ईरान ने अमेरिका को दी सीधी चेतावनी; होमुर्ज में जंग की आहट
ईरान और अमेरिका के बीच तनाव कम होता नजर नहीं आ रहा है. अमेरिका द्वारा ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी को लेकर चेतावनी दी गई है. ईरान ने साफ कहा कि अगर यह नहीं रूकता है तो एक भी जहाज को उस रास्ते से गुजरने नहीं दिया जाएगा.
ईरान और अमेरिका के बीच एक बार फिर से तनाव बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर ईरान और अमेरिका के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है. ईरान के संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी नहीं रोकी, तो ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले सभी जहाजों को पूरी तरह रोक देगा. गालिबाफ ने साफ कहा कि यह संभव नहीं है कि ईरान खुद इस रास्ते से ना जाए और बाकी दुनिया वहां से गुजरती रहे.
दोनों देश अभी भी युद्ध विराम के लिए पूरी तरह तैयार नहीं हुए हैं. पाकिस्तान द्वारा लगातार कोशिश की जा रही है कि दोनों देशों के बीच शांति स्थापित हो सके, लेकिन स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और न्यूक्लियर बम को लेकर दोनों एकमत नहीं हो पा रहे हैं. ऐसे में युद्ध विराम पूरी तरह से संभव नहीं हो पा रहा है. हालांकि इसके वाबजूद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है. अब आने वाले समय में ही इस बातचीत के नतीजे के बारे में पता चल पाएगा. इस मुद्दे को और भी ज्यादा बेहतर तरीके से समझने के लिए इंडिया डेली के इस खास वीडियो को देख सकते हैं.