Bigg Boss 20

ईरान ने अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का किया दावा, जानें क्या है इसके मायने

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प ने एक अमेरिकी एमक्यू-9 रीपर ड्रोन को मार गिराने का दावा किया है. यह ड्रोन अपनी उन्नत निगरानी और सैन्य क्षमताओं के लिए जाना जाता है.

Shanu Sharma

वैश्विक राजनीति में भारी उथल-पुथल देखने को मिल रहा है. अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध में तेहरान अपनी शक्ति प्रदर्शन से पीछे नहीं हट रहा. महाशक्ति कहे जाना वाला अमेरिका, जो युद्ध की शुरुआत में यह दावा कर रहा था कि वो इस युद्ध में ईरान को एक हफ्ते के अंदर घुटनों पर ला देगा उसके लिए अब ऐसा करना मुश्किल हो रहा है. वहीं ईरान अपनी शक्ति को दुनिया के सामने प्रदर्शित कर रहा है.

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प के मुताबिक, उसने एक अमेरिकी एमक्यू-9 रीपर ड्रोन को मार गिराया है. सरकारी समाचार एजेंसी मेहर न्यूज एजेंसी ने इस दावे की जानकारी दी है. हालांकि, घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है. रिपोर्ट के अनुसार, एक एमक्यू-9 रीपर की कीमत करीब 5 करोड़ डॉलर बताई गई है. इसकी तुलना में एफ-35 लड़ाकू विमान की कीमत करीब 8.25 करोड़ से 10.9 करोड़ डॉलर तक बताई जाती है. ईरान के जश्न का एक वीडियो भी आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है.