T20 World Cup 2026

Iran US tensions: ईरान-अमेरिका की लड़ाई में किसके साथ सऊदी अरब, खामनेई की पीठ में छुरा तो नहीं घोंप रहा!

सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने हाल ही में ईरानी राष्ट्रपति से फोन पर बात की और कहा कि अमेरिका को उनके हवाई क्षेत्र से ईरान पर हमला करने की अनुमति नहीं मिलेगी.

Hemraj Singh Chauhan

मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका के बीच तनाव चरम पर है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की धमकी दी है और गल्फ क्षेत्र में हजारों सैनिक तैनात करने का आदेश दिया है. ऐसे में मिडिल ईस्ट में सऊदी अरब की भूमिका सबसे विवादित हो गई है. सार्वजनिक रूप से सऊदी अरब ईरान की संप्रभुता का सम्मान करने और कूटनीतिक समाधान की बात करता है.  सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने हाल ही में ईरानी राष्ट्रपति से फोन पर बात की और कहा कि अमेरिका को उनके हवाई क्षेत्र से ईरान पर हमला करने की अनुमति नहीं मिलेगी.

 लेकिन क्या वो ईरान को पर्दे के पीछे धोखा तो नहीं दे रहा है? सऊदी रक्षा मंत्री प्रिंस खालिद बिन सलमान ने वाशिंगटन में निजी बैठक में अमेरिका को प्रोत्साहित किया है, उन्होंने कहा कि अगर ट्रंप अब ईरान पर हमला नहीं करते तो तेहरान और मजबूत हो जाएगा, और सैन्य कार्रवाई टालने से स्थिति बिगड़ सकती है.अमेरिका ने सऊदी अरब को 9 बिलियन डॉलर की पैट्रियट मिसाइलें बेचने की मंजूरी दी है, जो ईरानी जवाबी हमले से बचाव के लिए है.इस तरह सऊदी अरब दोनों तरफ खेल रहा है. अधिक अपडेट के लिए India daily के यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें.