West Bengal Assembly Election 2026

बैक फुट पर डोनाल्ड ट्रंप! ईरान पर हमला करने में किस बात का डर? मीडिल ईस्ट बना तेहरान का सुरक्षा कब्ज!

ईरान और अमेरिका के बीच विवाद काफी ज्यादा बढ़ चुका है. अमेरिका के बाद अब ईरान ने भी चेतावनी दे दी है. इतना के बाद भी अमेरिका को ईरान पर हमला करने से क्या चीज रोक रहा है, यह सवाल सबके मन में है.

Shanu Sharma

नई दिल्ली: वेनेजुएला के बाद अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नजर ईरान की ओर है. हालांकि  राष्ट्रपति ट्रंप की धमकियों के बाद भी ईरान को कुछ खास फड़क नहीं पड़ रहा है. यहां तक की ईरान ने भी अमेरिका को उल्टी चेतावनी जारी कर दी है. अमेरिका इतने के बाद भी ईरान पर हमला क्यों नहीं कर रहा है, यह सवाल सबके मन में हैं.

डोनाल्ड ट्रंप अपने फैसले को लेकर अभी भी बैक फुट पर हैं. लेकिन ऐसा क्यों है इसे समझा जरूरी है. कुछ लोगों का मानना है कि ट्रंप शायद मीडिल ईस्ट से डरे हुए हैं. वो एक साथ चीन, नार्थ कोरिया, रूस समेत अन्य देशों के साथ पंगा नहीं लेना चाहते हैं. हम इस रिपोर्ट में बताएंगे कि किस देश की सैन्य शक्ति है जिससे इस दावे को और भी ज्यादा बेहतर तरीके से समझा जा सकता है.