रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच बातचीत की उम्मीद, सितंबर-अक्टूबर में वार्ता फिर शुरू होने के संकेत

रूस और यूक्रेन के बीच लगातार जारी सैन्य तनाव के बीच राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने आने वाले महीनों में बातचीत फिर शुरू होने की उम्मीद जताई है. इस बीच दोनों देशों के बीच हमलों और अमेरिका के बदलते रुख ने स्थिति को और जटिल बना दिया है.

Shanu Sharma

रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच साखी एयरबेस पर यूक्रेनी ड्रोन हमले की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि हमले में रूसी एसयू-24 बमवर्षक विमान को निशाना बनाया गया. हालांकि, हमले से हुए नुकसान को लेकर अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं. इसी बीच दो रूसी एसयू-35 लड़ाकू विमानों की टक्कर की भी जानकारी सामने आई है. हादसे में एक पायलट की मौत हुई, जबकि दूसरा घायल बताया गया है.

वहीं यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सितंबर या अक्टूबर में रूस के साथ बातचीत दोबारा शुरू होने की संभावना जताई है. संभावित वार्ता में आने वाली सर्दियों के दौरान तनाव कम करने के उपायों पर चर्चा हो सकती है. ऊर्जा और अनाज की आपूर्ति जैसे मुद्दे भी बातचीत का हिस्सा बन सकते हैं.

रूस और यूक्रेन के बीच लगातार हमलों के कारण कूटनीतिक बातचीत की राह आसान नहीं है. वहीं, यूक्रेन को सैन्य सहायता देने के मामले में अमेरिका के बदलते रुख को लेकर भी चिंता बनी हुई है. इसके अलावा यूक्रेन की अंदरूनी राजनीतिक स्थिति और जेलेंस्की के भविष्य को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं. ऐसे में संघर्ष के बीच बातचीत की कोशिशों पर दुनिया की नजर बनी हुई है. इस मुद्दे को और भी बेहतर तरीके से समझने के लिए इंडिया डेली के इस खास वीडियोको देख सकते हैं.