नेपाल में आई भीषण बाढ़ में बड़ी संख्या में लोगों की मौत के बाद शवों को रखने के लिए जगह की कमी सामने आ रही है. ऐसे में नेपाल सरकार ने उन शवों को एयरटाइट बैग में दफनाने का फैसला किया है, जिनकी पहचान नहीं हो पा रही है या जिन पर किसी ने दावा नहीं किया है. हालांकि, बाद में पहचान करने के लिए इन शवों के डीएनए नमूने और जरूरी सबूत सुरक्षित रखे जाएंगे. प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता हर नागरिक की जान बचाना है. उन्होंने बताया कि शवों को दफनाने से पहले पहचान से जुड़ी जरूरी जानकारी सुरक्षित रखी जाएगी. इस मुद्दे पर और अधिक जानकारी के लिए आप इंडिया डेली के इस खास वीडियो को देख सकते हैं.