US Israel Iran War

स्ट्रैट ऑफ होर्मुज पर ट्रंप की चेतावनी, क्या होगा अब ईरान का अगला कदम

ईरान ने अमेरिका-ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य ठिकानों पर अपनी हाई रेंज मिसाइलों से हमला बोला. हालांकि यह हमला फेल हो गया लेकिन अब अमेरिका भी अलर्ट मोड पर आ गया है. व्हाइट हाउस में हलचल तेज हो गई है.

Shanu Sharma

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव थमने वाला नहीं लग रहा है. ईरान अपनी मिसाइल का रेंज बढ़ा रहा है. ईरान पहले दो से तीन हजार किलोमीटर की रेंज की मिसाइल का इस्तेमाल कर रहा था, लेकिन पहली बार 4000 किलोमीटर रेंज की मिसाइलें दागी गई है. हालांकि ये दोनों मिसाइलें फेल हो गई लेकिन ईरान ने साफ कहा कि वह इस जंग में पीछे नहीं हटने वाले हैं.

रक्षा जानकारों का कहना है कि आठ से नौ हजार रेंज की भी मिसाइल हो सकती है. अमेरिका अभी तक ईरान को हल्के में ले रहा था. उनका मानना था कि ईरान के पास दो से तीन हजार किलोमीटर से ज्यादा रेंज की मिसाइलें नहीं होगी, लेकिन इस हमले के बाद वो भी अलर्ट हो गए हैं. इंडिया डेली के इस वीडियो पर आप इस मुद्दे से जुड़े डिटेल्स के बारे में जान सकते हैं.