Tamil Nadu Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

डोनाल्ड ट्रंप की बढ़ रही मुसीबत! अमेरिका की जनता ने ही बढ़ा दी टेंशन; क्या होगा अब अगला कदम

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ट्रंप की मुसीबत बढ़ती जा रही है. अमेरिका की जनता के बीच उनकी लोकप्रियता कम होती जा रही है. वहीं ईरान भी उनके शर्तों को मानने के लिए तैयार नहीं है.

Shanu Sharma

मिडिल ईस्ट में चल रहा तनाव अपने चौथे हफ्ते में आ चुका है. हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर यह जंग भारी पड़ती नजर आ रही है. अमेरिका जनता के बीच उनकी लोकिप्रियता कम होती जा रही है. वहीं दूसरी तरफ ईरान के ओर से भी लगातार जवाब मिल रहा है. ट्रंप द्वारा भेजे 15 सूत्रीय समझौते को ईरान ने पूरी तरह से नकार दिया है. 

ईरान युद्ध के कारण पूरा विश्व प्रभावित है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बंद होने के कारण तेल का सप्लाई नहीं हो पा रहा है. जिसकी वजह से महंगाई तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में सभी देश इस जंग को खत्म करने की मांग करने लगे हैं. ऐसे में डोनाल्ड ट्रंप की मुसीबत और भी ज्यादा बढ़ सकती है. इस मुद्दे को और भी बेहतर तरीके से समझने के लिए इंडिया डेली के इस वीडियो को देख सकते हैं.