मिडिल ईस्ट में ट्रंप की रणनीति पर उठे सवाल, ईरान को लेकर खाड़ी देशों से अहम बातचीत की तैयारी
डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के दौरान मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिका की ईरान नीति को लेकर नई बहस छिड़ी है. मिडिल ईस्ट जिस संघर्ष में अमेरिका की स्थिति को कभी मजबूत बताया गया था, अब वही हालात रणनीति में बदलाव की ओर इशारा कर रहे हैं.
मिडिल ईस्ट में लगातार बढ़ते तनाव ने अमेरिका के सामने कई रणनीतिक चुनौतियां खड़ी कर दी हैं. ट्रंप प्रशासन की शुरुआती रणनीति और मौजूदा रुख में अंतर दिखाई दे रहा है. ईरान को लेकर अमेरिका अब क्षेत्रीय सहयोगियों के साथ आगे की रणनीति पर विचार कर रहा है. इस बीच न्यूयॉर्क में खाड़ी देशों के साथ प्रस्तावित बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
इन बैठकों में ईरान से जुड़े हालात और क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका की आगे की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है. खाड़ी देशों की भूमिका इसलिए भी अहम है क्योंकि वे सीधे तौर पर मिडिल ईस्ट की सुरक्षा स्थिति से प्रभावित होते हैं. वीडियो में यह सवाल भी उठाया गया है कि जिस संघर्ष को लेकर कभी अमेरिका की बढ़त का दावा किया गया था, वही अब उसके लिए नई चुनौती बनता दिखाई दे रहा है. इस मुद्दे को और भी बेहतर तरीके से समझने के लिए आप इंडिया डेली के इस खास वीडियो को देख सकते हैं.