IPL 2026

पाकिस्तान को महंगी पड़ सकती है अमेरिका से दोस्ती! अब्राहम अकॉर्ड्स से बढ़ी बेचैनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के आगे कुछ ऐसी शर्तें रख दी हैं, जिससे पूरे अरब और मुस्लिम देशों में हलचल तेज हो गई है.

Shanu Sharma

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ जल्द ही समझौता करना चाहते हैं. इसके लिए डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान और के कई अरब और मुस्लिम देशों के सामने एक बहुत बड़ी शर्त रख दी है. उन्होंने एक उच्च स्तरीय मीटिंग के दौरान कई मुस्लिम और अरब देशों से अब्राहम अकॉर्ड्स में शामिल होने की अपील की है. इसके लिए उन्होंने सऊदी अरब, यूएई, कतर, पाकिस्तान, मिस्र, जॉर्डन समेत कई देशों के नेताओं से बात भी की है.

डोनाल्ड ट्रंप के इस प्रस्ताव पर पाकिस्तान की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. जो पाकिस्तान डॉलर की लालच में अमेरिका से दोस्ती कर रहा था, उसे अब उसकी कीमत चुकानी पड़ सकती है. ट्रंप चाहते हैं कि अरब और मुस्लिम देश इजरायल को मान्यता दें. इस विषय को और भी ज्यादा बेहतर तरीके से समझने के लिए आप इंडिया डेली के इस वीडियो को देख सकते हैं.