ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम पर फिर चर्चा तेज, तालेघान-2 की तस्वीरों ने बढ़ाई दुनिया की चिंता
अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर तनाव के बीच तालेघान-2 साइट पर चल रही गतिविधियों ने फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. सैटेलाइट तस्वीरों में इस संवेदनशील परिसर में निर्माण और मरम्मत का काम दिखाई दे रहा है.
ईरान का न्यूक्लियर प्रोग्राम एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा बहस के केंद्र में है. ईरान लंबे समय से अपने परमाणु कार्यक्रम को शांतिपूर्ण उद्देश्यों से जुड़ा बताता रहा है, जबकि पश्चिमी देशों को उसकी परमाणु क्षमता को लेकर चिंता रही है. ताजा सैटेलाइट तस्वीरों में तेहरान के पास पारचिन सैन्य परिसर स्थित तालेघान-2 में बड़े पैमाने पर निर्माण गतिविधियां दिखाई देने की रिपोर्ट सामने आई है.
विशेषज्ञों के अनुसार, यहां मरम्मत और ढांचागत मजबूती का काम चल रहा है. हालांकि, इन तस्वीरों से यह सीधे साबित नहीं होता कि ईरान ने परमाणु हथियार बनाने का कार्यक्रम दोबारा शुरू कर दिया है. IAEA की रिपोर्टों में ईरान के 60 फीसदी तक संवर्धन की पुष्टि हुई है. हथियारों के लिए आम तौर पर करीब 90 फीसदी संवर्धन स्तर को वेपन-ग्रेड माना जाता है. यही वजह है कि 60 फीसदी संवर्धन को लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय लगातार चिंता जताता रहा है. इस मुद्दे को और बेहतर तरीके से समझने के लिए आप इंडिया डेली के इस खास वीडियो को देख सकते हैं.