ईरान-अमेरिका के बीच कभी भी शुरू हो सकता है जंग? ट्रंप की रणनीति तैयार! क्या है खामेनेई का जवाब
ईरान और अमेरिका के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार ईरान को धमकी दे रहे हैं, हालांकि अब ईरान के सुप्रीम लीडर ने भी खुली चुनौती दे दी है.
ईरान और अमेरिका के बीच जंग आमने-सामने होता जा रहा है. अमेरिका के बढ़ते तनाव के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने भी ऐलान किया है कि अमेरिका अगर कोई भी हमला करता है तो क्षेत्रीय युद्ध शुरू हो जाएगा. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान को लगातार धमकियां दी जा रही है. इसके बाद यूरोपीय संघ द्वारा ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड को आतंकवादी भी घोषित किया गया, जिसके कारण तनाव बहुत ज्यादा बढ़ता नजर आ रहा है. विदेश नीतियों पर नजर रखने वाले विशेषज्ञों का कहना है कि किसी वक्त भी दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ सकता है.
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई ने भी अब अमेरिका की ओर से आ रही चेतावनियों के बीच अपने आवाज बुलंद किया है. उन्होंने साफ कह दिया कि अमेरिकी द्वारा किसी भी मिल्ट्री एक्शन हुआ तो इसका मतलब युद्ध शुरू किया जाना माना जाएगा. उन्होंने कहा कि हम किसी के साथ युद्ध नहीं चाहते लेकिन अगर कोई परेशान करेगा तो उसे सीधा जवाब मिलेगा. हालांकि अमेरिका ने एयरक्राफ्ट कैरियर USS अब्राहम लिंकन और युद्धपोतों को अरब सागर में तैनात कर दिया है.