Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assam Assembly Election 2026

अब किस चक्रव्यूह में फंसे राहुल गांधी, ED करेगी पूछताछ?

कांग्रेस नेता और लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि उनके खिलाफ ईडी की प्लानिंग हो रही है. उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई है.

India Daily Live

 

Rahul Gandhi: नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने दावा किया है कि उनके खिलाफ ईडी रेड की प्लानिंग हो रही है. राहुल गांधी ने ऐसा होने के पीछे की वजह भी बताई. एक्स पोस्ट पर दावा करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने संसद में जो चक्रव्यूह वाला भाषण दिया उसके बाद मेरे खिलाफ तैयारी की जा रही है. राहुल ने बजट को लेकर अपने भाषण में बीजेपी के 21वीं सदी के चक्रव्यूह का जिक्र किया था. 

राहुल गांधी ने कहा कि मैंने जो संसद में भाषण दिया था उस वजह से 2 इन 1 को मेरा चक्रव्यूह वाला भाषण अच्छा नहीं लगा. ईडी के  अंदरूनी सूत्रों ने कहा कि रेड की योजना बनाई जा रही है. राहुल ने अपनी पोस्ट में ईडी को टैग करते हुए लिखा कि चाय और बिस्किट मेरी तरफ से, आपका खुली बाहों से स्वागत है.