IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

PM Modi inaugurates Bharat Tex 2024: पीएम मोदी बोले- 'जिनकी कोई गारंटी नहीं लेता है, उनकी गारंटी मैं लेता हूं,'

PM Modi inaugurates Bharat Tex 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'भारत टेक्स 2024' का उद्घाटन किया इस दौरान पीएम ने कहा कि हमने कारीगरों और बाज़ार के बीच की दूरी कम की है.

India Daily Live
 

PM Modi Inaugurates Bharat Tex 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'भारत टेक्स 2024' का उद्घाटन किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज का यह आयोजन अपने आप में बहुत खास है क्योंकि यह एक साथ भारत के दो बड़े प्रदर्शन केंद्र भारत मंडपम और यशोभूमि में हो रहा है. आज 3000 से ज्यादा प्रदर्शक, करीब 100 देशों के खरीददार एक साथ इस आयोजन से जुड़े हैं.

पीएम ने कहा कि हमने कारीगरों और बाज़ार के बीच की दूरी कम की है. देश में डायरेक्ट सेल, प्रदर्शनी और ऑनलाइन प्लैटफॉर्म की सुविधा बढ़ाई गई है. आने वाले समय में देश के अलग-अलग राज्यों में 7 PM मित्र पार्क बनाए जाएंगे, यह योजना आपके लिए बहुत बड़े अवसर लेकर आएगी.

विकसित राष्ट्र के संकल्प को याद करते हुए पीएम ने कहा कि भारत ने आगामी 25 वर्षों में विकसित राष्ट्र का संकल्प लिया है. गरीब, यूवा, किसान और महिलाएं विकसित राष्ट्र के 4 प्रमुख स्तंभ हैं और भारत का कपड़ा क्षेत्र इन चारों से जुड़ा है, इसलिए भारत टेक्स के आयोजन का महत्व बहुत बढ़ जाता है. विकसित भारत के निर्माण में कपड़ा क्षेत्र के योगदान को बढ़ाने के लिए हम बहुत विस्तृत दायरे में काम कर रहे हैं.