पीएम मोदी ने CWG के पदक विजेताओं से की मुलाकात, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला; देखें वीडियो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के भारतीय पदक विजेताओं से मुलाकात की. उन्होंने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सफलता देश के युवाओं को प्रेरित करेगी.
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनके अनुभव को सुना. खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री के साथ खेलों के दौरान सामने आई चुनौतियों और अपनी उपलब्धियों को लेकर बातचीत की.
पीएम मोदी ने इस खास मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए खास संदेश दिया. जिसमें उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देश का गौरव बढ़ाया है. उन्होंने उम्मीद जताई कि इन खिलाड़ियों की उपलब्धियां देश के युवाओं को खेलों की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगी. पीएम मोदी की इस खास मुलाकात को आप इंडिया डेली के इस वीडियो में देख सकते हैं.