Asian Games 2026

PM Modi in Rajkot: राजकोट से 5 AIIMS की सौगात देते हुए PM मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना

PM Modi in Rajkot: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को राजकोट पहुंचे जहां पर उन्होंने 5 AIIMS की सौगात देते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा.

India Daily Live

PM Modi in Rajkot: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राजकोट और द्वारका में जनसभाओं को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने विपक्षी दल कांग्रेस पर निशाना साधा और भाजपा सरकार द्वारा उठाए गए विकासात्मक कार्यों का बखान किया. उन्होंने राजकोट में 48,100 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और द्वारका में 980 करोड़ रुपये की सुदर्शन सेतु पुल को राष्ट्र को समर्पित किया.

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के पहले अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), राजकोट का भी उद्घाटन किया, साथ ही साथ बठिंडा, रायबरेली, कल्याणी और मंगलगिरी एम्स का भी उद्घाटन किया.

पीएम मोदी ने इस दौरान विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा,'कांग्रेस की सारी शक्ति सिर्फ एक परिवार को समृद्ध बनाने में इस्तेमाल हुई. क्या वे देश के लिए कुछ करने के बारे में सोचते? उनकी सारी शक्ति इस बारे में सोचने में चली गई कि सरकार 5 साल कैसे चले, और घोटालों को कैसे छिपाया जाए. जो बजट बुनियादी ढांचे के लिए होता था, उसे घोटालों के माध्यम से लूट लिया गया था. कांग्रेस ने 2G घोटाला, राष्ट्रमंडल घोटाला, हेलीकॉप्टर, और पनडुब्बी घोटाला किया. कांग्रेस ने देश की हर जरूरत को सिर्फ धोखा दिया है. जब आपने मुझे 2014 में दिल्ली भेजा था, तो मैंने वादा किया था कि मैं देश को अब और लूटने नहीं दूंगा. कांग्रेस के कार्यकाल में हजारों करोड़ों के घोटाले अब बंद हो गए हैं.'