menu-icon
India Daily

हाय राम इतना पैसा? नासिक में IT रेड में मिले इतने नोट कि गिनने में छूटे अधिकारियों के पसीने

IT Raid in Nashik: महाराष्ट्र के नासिक में इनकम टैक्स विभाग ने सर्राफा कारोबारियों से जुड़े परिसरों पर रेड डाली है. अधिकारियों को बेहिसाब संपत्तियां मिली हैं. अधिकारी, आरोपियों के खिलाफ एक्शन ले रहे हैं.

auth-image
India Daily Live


महाराष्ट्र के नासिक में आयकर विभाग की रेड में अधिकारियों को इतने रुपये मिले हैं कि गिनने में ही उनके पसीने छूट गए. महाराष्ट्र में सर्राफा व्यापारियों पर लगातार इनकम टैक्स विभाग एक्शन ले रहा है. 30 घंटे की छापेमारी में करीब 26 करोड़ रुपये और 90 करोड़ की बेनामी संपत्ति के दस्तावेज बरामद हुए हैं.

सर्राफा कारोबियों के बेनामी संपत्ति को अब आयकर विभाग ने सील कर लिया है. सुराना ज्वैलर्स कैंपस में अचानक 50 से 55 अधिकारी पहुंचे और उनसे जुड़े रियल स्टेट के परिसरों पर भी रेड डाली. उनके बंगलों से भी बेहिसाब संपत्तियां मिली हैं 

रियल स्टेट कारोबारी के कार्यालय पर भी रेड डाला गया है. अधिकारियों को इतनी बड़ी मात्रा में संपत्ति मिली कि पैसे ही गिनने में उनकी जान पर आफत आ गई. 12 घंटे में वे कुछ ही करोड़ गिन पाए. महाराष्ट्र की आयकर टीम की रडार पर अभी कई कंपनियों के लोग हैं.