Lok Sabha Elections 2024: दिल्ली के रामलीला मैदान में 31 मार्च को विपक्ष की महारैली, केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में विरोध- प्रदर्शन

Lok Sabha Elections 2024: इंडिया गठबंधन केंद्र सरकार के खिलाफ 31 मार्च को रामलीला मैदान में रैली का आयोजन करेगा. इस दौरान विपक्षी दलों के तमाम बड़े नेता देश को बचाने और तानाशाही खत्म करने की जनता से अपील करेंगे.

India Daily Live

Lok Sabha Elections 2024: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर इंडिया गठबंधन एकजुट हो गया है. इंडिया गठबंधन केंद्र सरकार के खिलाफ 31 मार्च को रामलीला मैदान में रैली का आयोजन करेगा. इस दौरान विपक्षी दलों के तमाम बड़े नेता देश को बचाने और तानाशाही खत्म करने की जनता से अपील करेंगे. दिल्ली कांग्रेस और AAP की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात का ऐलान किया गया. 

दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तानाशाही कर रहे हैं. यही वजह है कि 31 मार्च की सुबह 10 बजे रामलीला मैदान में महारैली का आयोजन किया गया है. वहीं आप नेता और दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि रामलीला मैदान एक ऐतिहासिक जगह रही है. देश के बड़े-बड़े आंदोलन रामलीला मैदान में हुए है. AAP का उदय रामलीला मैदान से हुआ है. रामलीला मैदान में होने वाली रैली में इंडिया गठबंधन के तमाम बड़े नेता शामिल होंगे. 

वहीं केजरीवाल सरकार की मंत्री आतिशी ने कहा कि इंडिया गठबंधन 31 मार्च को रामलीला मैदान में महा रैली का आयोजन कर रही है. यह अरविंद केजरीवाल को बचाने के लिए नहीं बल्कि लोकतंत्र को बचाने के लिए है.